कासिमाबाद (गाजीपुर) : कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता

कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता
कासिमाबाद (गाजीपुर)जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक तेज कुमार अपनी टीम के साथ धरवार कलां अंडरपास के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 278/26 में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त अंकुश चौहान पुत्र बसंतलाल चौहान, निवासी ग्राम मीरनगंज (दीगरचा), थाना रसड़ा, जनपद बलिया को कासिमाबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।थाना कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार अपनी हमराह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



