ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने दिल्ली में दिखाई ताकत; मीनाक्षी लेखी संग ‘आज की पत्रकारिता’ पर हुआ मंथन

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने दिल्ली में दिखाई ताकत; मीनाक्षी लेखी संग ‘आज की पत्रकारिता’ पर हुआ मंथन

नई दिल्ली: पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चर्चा के लिए दिल्ली में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘दैनिक अयोध्या टाइम्स’ के इस मंच पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश महामंत्री श्री संतोष कुमार शर्मा और गाजियाबाद जिला अध्यक्ष डॉ. नवनीत बेरी ने पत्रकार एकता का आह्वान किया।
इस विशेष सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिरकत कर पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. नवनीत बेरी और संतोष कुमार शर्मा ने मंत्री जी के साथ पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सम्मान भी किया गया, जिससे पत्रकार बिरादरी में नई ऊर्जा का संचार हुआ।



