आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी मुलाकात वहां के शीर्ष नेतृत्व से तय है। इस दौरान वह भारतीय मूल के तमिल समुदाय से भी संवाद करेंगे और करीब 15 लाख लोगों को संबोधित कर सकते हैं।
कूटनीतिक और जन-केंद्रित गतिविधियों के तहत, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 अप्रैल से श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति की श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात होगी। साथ ही वे भारतीय मूल के तमिल समुदाय से भी जुड़ेंगे।भारतीय मूल के 15 लाख तमिलों को संबोधित करेंगेयह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। वह श्रीलंका निवासी करीब 15 लाख भारतीय मूल के तमिलों को संबोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे।
क्या रहेगा उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम?श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा के अनुसार, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या और विपक्ष के नेता से मुलाकात के साथ-साथ श्रीलंकाई तमिल दलों और भारतीय मूल के तमिल राजनीतिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शामिल है। झा ने कहा, उपराष्ट्रपति श्रीलंकाई विपक्ष के नेता से भी मिलेंगे।


