Breaking Newsभारत

अयोध्या : चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने पाई चंपत-अनिल मिश्रा से मुक्ति; वेबसाइट से हटा विवरण; कृष्ण मोहन होंगे नए महासचिव

अयोध्या।

चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने पाई चंपत-अनिल मिश्रा से मुक्ति; वेबसाइट से हटा विवरण; कृष्ण मोहन होंगे नए महासचिव

चढ़ावा चोरी के मामले में घिरे रहे चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर होने के बाद सोमवार को अब उनकी पूरी डिटेल ट्रस्ट की वेबसाइट से भी हटा दी गई।

वेबसाइट पर सिर्फ ट्रस्ट के 12 पदाधिकारियों व सदस्यों का विवरण उपलब्ध है।

एक तरह से अब दोनों का कनेक्शन ट्रस्ट से पूरी तरह से कट चुका है।

प्रकरण में 26 जून को चंपत राय ने महासचिव व अनिल मिश्रा ने सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था।

27 जून को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की थी।

छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे।

उसके बाद से चंपत व अनिल ने मंदिर आना बंद कर दिया है।

लेकिन अब तक वेबसाइट अपडेट नहीं हुई थी।

सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट अपडेट कर दी गई।

जिसके बाद इन दोनों के नाम, फोटो व अन्य विवरण हटा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button