Breaking News

बस्ती : कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। (कलवारी)। कुदरहा विकास खण्ड के खेमऊपुर गांव में शतचंडी महायज्ञ एवं नौ दिवसीय संगीत मयी श्री मद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को यज्ञ स्थल काली माता मंदिर परिसर से सरयू नदी के माझाखुर्द घाट तक कलश शोभा यात्रा निकाल कर किया गया। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ जयघोष करते हुए यज्ञ स्थल से चकदहा , कलवारी , चमनगंज , गोलवा , गोड़ियाजोत होते हुए श्रद्धालुओं का जत्था सरयू नदी के माझाखुर्द घाट पर पहुंचा। जहां लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में जलाभिषेक कर यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञाचार्य राम प्रकाश पाठक ने कलश स्थापना करवाया और यज्ञ अनुष्ठान के महत्व को बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी , महेन्द्र उपाध्याय , प्रिन्स दूबे , मुन्शीराम , राम सकल , सुभाष चन्द्र , दिनयी ,‌ सुनील मौर्य , राम लखन पाण्डेय , सरिता पाण्डेय , जितेन्द्र यादव सहित तमाम श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button