IPL 2020 MI vs DC Final Match LIVE Update इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला अब से कुछ देर में दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा जो काफी रोमांचक होने वाला है।
नई दिल्ली । IPL 2020 MI vs DC Final Match LIVE Update: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला अब से कुछ देर में दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। महामुकाबले को देखते हुए मुंबई इंडियंस काफी सीनियर टीम है, क्योंकि इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 5 फाइनल खेले हैं और चार खिताब जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आइपीएल के फाइनल में पहुंची है। इस तरह दिल्ली की टीम काफी जूनियर है।
चार बार की चैंपियन और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों चौथी बार इस सीजन में खिताबी जीत के लिए भिड़ेंगी, लेकिन दिल्ली की टीम पर काफी दबाव होगा, क्योंकि इसी सीजन में खेले गए पिछले तीन मैचों में मुंबई की टीम ने दिल्ली की टीम को चारों खाने चित किया है। दो बार लीग फेज में और एक बार क्वालीफायर वन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई है। ऐसे में दिल्ली के पास मुंबई के खिलाफ खिताबी जीत हासिल करने के साथ-साथ बदला लेने का बड़ा मौका है।
MI vs DC Head to Head
IPL के इतिहास में मुंबई और दिल्ली का सामना कुल 27 बार हुआ है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 15 बार बाजी मारी है, जबकि 12 बार दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दोनों टीमें 12-12 मुकाबले जीतकर एक-दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी थीं, लेकिन 2020 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने तीन बार दिल्ली को धूल चटाई है। ऐसे में पिछले पांच मैचों की बात करें तो दिल्ली ने सिर्फ एक मुकाबला जीता है, जबकि मुंबई इंडियंस चार बार मुकाबला जीतने में सफल हुई है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिक नॉर्खिया और प्रवीम दुबे।