Breaking Newsदेशराज्यहोम

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचे

गोरखपुर जिला संवाददाता
इंडिया नाउ 24 तपन बोस
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल र​विवार को दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके साथ ही राज्यपाल ने सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज के आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल र​विवार की शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।
कल दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे राज्यपाल
वहीं, कल यानी कि 9 मई को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल खजनी में गामा पहलवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही इसी दिन वे गोरखपुर ​जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की ओर से आयोजित ‘पूर्वांचल रत्न सम्मान’ समारोह में भी बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम में उनके अलावा पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी भी शामिल होंगे। वे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रुप में साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल और प्रो. अंतत मिश्र मौजूद रहेंगे।

11 मई को वापस हिमाचल रवाना हो जाएंगे राज्यपाल
वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 11 मई को हिमाचल के लिए रवाना होंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, अष्टभुजा शुक्ल (पप्पू), सतीश त्रिपाठी, देशबंधु शुक्ला, अजय राय, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, रमाशंकर शुक्ल, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button