Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्वदेशी अपनाएं, भारत को समृद्ध बनाएं – प्रमोद वर्मा

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

स्वदेशी अपनाएं, भारत को समृद्ध बनाएं – प्रमोद वर्मा

गाजीपुर, 2 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज स्वदेशी जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संयोजन अशोक गुप्ता ने किया जबकि शुभारंभ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने हस्ताक्षर कर किया।

प्रमोद वर्मा ने कहा कि यह अभियान सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए संबोधन से प्रेरित है। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य विदेशी वस्तुओं के स्थान पर भारतीय उत्पादों को अपनाना, स्थानीय उद्योगों को मजबूती देना और अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी के महत्व से जागरूक किया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज ने कहा कि स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह अभियान ‘वोकल फॉर लोकल’ को राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

इस अवसर पर संजीव त्रिपाठी, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, वरुण पाण्डेय, रामप्रताप चौहान, रवि भारद्वाज, छोटेलाल प्रजापति, राजेश जायसवाल, हरिनाथ चौबे, मोनू सिंह, सिक्की अंसारी, मो. मुस्ताक, चन्द्रदेव यादव, अमित कुमार, नीरज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button