नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज; घर में गिरने से हुए थे चोटिल

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज; घर में गिरने से हुए थे चोटिल
नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। यह जानकारी कोहिमा राजभवन के अधिकारी ने दी। राजभवन के पीआरओ अधिकारी के अनुसार, गणेशन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में थे, जहां उन्हें विशेष निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।घर में अचानक गिरने के बाद हुए थे चोटिलजानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को गणेशन अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गए और इस दौरान उन्हें सिर में चोट लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया ताकि उनका गहन उपचार और निगरानी की जा सके।
2023 में नगालैंड के 21वें राज्यपाल हुए थे नियुक्तला गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने 20 फरवरी, 2023 को पद संभाला था। उनके निधन से राज्य और राजभवन में शोक की लहर फैल गई है।