Breaking Newsभारत

लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने पहले स्थान के लक्ष्य का संकल्प लिया है। नगर निगम में जश्न का माहौल है

लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने पहले स्थान के लक्ष्य का संकल्प लिया है। नगर निगम में जश्न का माहौल है

देश की स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को तीसरा स्थान मिलने के बाद नगर निगम में जश्न का माहौल छा गया। इसके बाद लखनऊ नगर निगम ने पहले स्थान का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान किया यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब लक्ष्य देश में पहला स्थान पाना है। महापौर ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छता में नंबर वन बनाना केवल सपना नहीं, बल्कि संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, मैं वादा करती हूं कि अपने शहर और इसके नागरिकों के लिए बिना थके और बिना रुके काम करती रहूंगी।

महापौर ने साफ किया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल्द ही ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कचरे से बिजली बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा। सड़कों पर फैले कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए आधुनिक कॉम्पैक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही, कूड़ा प्रबंधन को सुचारु और वैज्ञानिक ढंग से संचालित करने के लिए शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफर स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, मोहल्ला समितियों की भागीदारी और कचरा छंटाई की व्यवस्था को भी सशक्त किया जाएगा। पारा से नगर निगम तक शृंखला इससे पहले महापौर सम्मान लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। सफाई कर्मचारियों ने पारा से निगम मुख्यालय तक कई जगहों पर शृंखला बनाई। फूलों की वर्षा की। नारे लगाकर खुशी जताई। भांगड़े की धुन पर नगर निगम प्रांगण उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। महापौर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लखनऊ की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। हमें 5 लाख 37 हजार लोगों ने वोटों का समर्थन मिला, जो स्वच्छता में लखनऊ की उम्मीदों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और सुरेश खन्ना समेत कई जनप्रतिनिधियों का सहयोग लगातार मिला, जिससे यह संभव हुआ। 1200 इलेक्ट्रिक वाहन और बेहतर व्यवस्थाएं महापौर ने बताया कि शहर में 1200 इलेक्ट्रिक सफाई वाहन लगाए गए। शिवरी और घैला क्षेत्र में कूड़े का अंबार हटाया गया। पिछले तीन-चार महीने में लखनऊ की सड़कों पर कूड़ा नजर नहीं आया, यह नगर निगम की तत्परता और सफाई कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। सफाई कर्मी इस सफलता के असली नायक हैं। मृतक सफाई कर्मियों के परिजनों को नौकरी दी गई है और कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया गया है। उन्होंने पार्षदों को भी बधाई दी। उन्होंने पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव सहित सभी अधिकारियों के कार्य की सराहना की और कहा कि सभी ने अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button