Breaking Newsभारत
गाजीपुर : जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
गाजीपुर 18 जुलाई, 2025 को
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन।
गाज़ीपुर – जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की उपस्थिति दिनांक 19 जुलाई, 2025 दिन शनिवार को किया जायेगा। इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में एवं अन्य तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया जायेगा।
अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि लम्बित समस्या एवं जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु तहसील दिवस पर ससमय उपस्थित होने का कष्ट करें।