गाजीपुर : व्यापारी नेता गुड्डू केसरी की माता के निधन पर व्यापारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना, दी श्रद्धाजली

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।18/07/025को
व्यापारी नेता गुड्डू केसरी की माता के निधन पर व्यापारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना, दी श्रद्धाजली
गाजीपुर जिले के उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी के 85 वर्षीय माता जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।जिसमें गाजीपुर जिले के समस्त व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोग आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए।इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, अशोक जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, इकबाल अंसारी, शिव प्रताप गुप्ता, भरत यादव, दुल्लहपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, विधानसभा महामंत्री अजय साहू, महामंत्री सुरेश साहू, सादात उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय बरनवाल, संतोष मद्धेशिया, शादियाबाद अध्यक्ष इकरामुल उर्फ सोनू, बहरियाबाद अध्यक्ष संतोष मद्धेशिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।