देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रायबरेली : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में मनोज पांडे के भाई एवं बेटे ने हजारों समर्थकों ने ली भाजपा की सदस्यता

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में मनोज पांडे के भाई एवं बेटे ने हजारों समर्थकों ने ली भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस नेत्री रेनू सिंह के साथ सैकड़ो महिलाओ ने थमा भाजपा का दामन

अनिल गौतम
इंडिया नाऊ 24
रायबरेली

रायबरेली ।। भा.ज.पा. लोक सभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन सभा में ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पाण्डेय के छोटे भाई अमिताभ पाण्डेय व बेटे राज पाण्डेय ने हजारो की संख्या में मा. उपमुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता व कांग्रेस नेत्री रेनू सिंह के साथ सैकड़ो महिलाओ ने थमा भाजपा का दामन|भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल ने कहा कि जो अपने परिवार व अपने लो.स. क्षेत्र का नहीं हुआ वो कभी किसी का नही हो सकता गाँधी परिवार पे निशाना साधते हुए कांग्रेस नेत्री रेनू सिंह ने कहा कि जो प्रभु श्री राम का नहीं हुआ, वो रायबरेली की जनता का क्या होगा सिर्फ ये लोग चुनाव लड़ने के लिए आते है चुनाव जितने के बाद अपना प्रमाण पत्र अपने प्रतिनिधि से मंगवाने के बाद जनता को ठेंगा दिखा देते है रायबरेली की जनता इस बार इन नकली गांधियो को दिल्ली खदेड़ने का काम करेगी|
साथ में सामिल होने आयी महिलाओ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार बहुत कम अंतर से हारने के बाद भी पाच सालो से रायबरेली की जनता के हर सुख दुःख में उनके साथ उनका हाल चाल जानने व गरीबो, किसानो, नौजवानों के साथ साथ जनता बीच में बने रहे हम सब लोग इन्ही सब बातो से प्रेरित होकर आज भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए में सामिल हुए है|

Himanshu Chaubey

Related Articles

Back to top button