भारत

मिशन शक्ति के तहत बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म के जरिए बताई गईं सामाजिक कुरीतियों की बुराइयां, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

मिशन शक्ति के तहत बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

 

नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म के जरिए बताई गईं सामाजिक कुरीतियों की बुराइयां, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

 

दुल्लहपुर (गाजीपुर)।शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को ग्राम राजगीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना दुल्लहपुर पुलिस, गाजीपुर एएचटी टीम तथा संबंधित सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों को प्रभावित करता है। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इसमें 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा तथा 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने में सहयोग करें और महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए आगे आएं।कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्रदेव सिंह, महिला आरक्षी प्रिया उपाध्याय तथा गाजीपुर एएचटी टीम के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल, उपनिरीक्षक बदरूजमा, आरक्षी निरमेश प्रजापति, आरक्षी सूर्य प्रकाश, महिला आरक्षी रिचा बाजपेई, अंजली मिश्रा एवं प्रिया उपस्थित रहीं। वन स्टॉप सेंटर की प्रियंका प्रजापति और दुल्लहपुर की रोसा (एनजीओ) संचालक ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button