Breaking Newsभारत

गोरखपुर : रेलवे आवासों में बढ़ती चोरियों को लेकर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने एसपी सिटी और एसपी जीआरपी को सौंपा ज्ञापन

रेलवे आवासों में बढ़ती चोरियों को लेकर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने एसपी सिटी और एसपी जीआरपी को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर, 05 सितंबर। रेलवे आवासों में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के कॉलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप के सदस्य नीतेश कुमार शुक्ला और प्राणशाही के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे कॉलोनियों में हो रही चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेकर उस पर रोक लगाने और पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ाने की मांग की।

इस दौरान सीओ जीआरपी गौतम, कारखाना मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव और डीपो शाखा अध्यक्ष नित्यानंद पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रेलवे आवासों में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे रेलवे कर्मचारियों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button