Breaking Newsक्राइमभारत

साइबर फ्रॉड से पीड़ित के कुल रू0 71,000/- (इकहत्तर हजार रुपये) वापस दिलाया गया

साइबर फ्रॉड से पीड़ित के कुल रू0 71,000/- (इकहत्तर हजार रुपये) वापस दिलाया गया

गोरखपुर। आज साइबर फ्रॉड के अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में मय साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा कर राशि होल्ड करवाई गई थी आवेदक के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी में गयी कुल धनराशि ₹ 71,000 /- को आज दिनांक 04.09.2026 को वापस कराया गया है ।

साइबर अपराधियो के द्वारा आवेदक के बैंक अकाउंट से 71,000 रु0 का साइबर फ्रॉड कर लिया गया था । जिसके संबंध में थाना कोतवाली की साइबर टीम ने कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर MRM पोर्टल के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में कुल 71,000/- रुपयें आज दिनांक 04.09.2026 को वापस कराया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button