Breaking Newsक्राइमभारत

खानपुर/गाजीपुर : 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर खानपुर पुलिस ने बूढ़ीपुर गांव से की गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

खानपुर/गाजीपुर, 04 सितम्बर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बूढ़ीपुर के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप, निवासी ग्राम मेहनाजपुर (दक्षिणकापुरा), थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कश्यप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 63/2024, धारा 323, 34, 504, 506 भादवि, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़; मु0अ0सं0 21/2025, धारा 115(2), 117(2), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस, थाना मेहनाजपुर तथा मु0अ0सं0 50/2026, धारा 109(1), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान मामले में थाना खानपुर में मु0अ0सं0 279/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय मय हमराह, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button