Breaking Newsभारत

जखनिया/गाजीपुर : जन्मदिन पर अनूठी पहल: नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक सुजीत सिंह ने पत्रकारों व समाजसेवी को किया सम्मानित

जन्मदिन पर अनूठी पहल: नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक सुजीत सिंह ने पत्रकारों व समाजसेवी को किया सम्मानित

समाज के प्रहरी पत्रकारों और वंचितों की आवाज उठाने वाले लोगों का सम्मान कर सुजीत सिंह ने मनाया जन्मदिन

जखनिया/गाजीपुर। तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार में शुक्रवार को नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक सुजीत सिंह का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाने के साथ ही सुजीत सिंह ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनूठी पहल करते हुए क्षेत्र के पत्रकारों एवं समाज के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों को समाज का प्रहरी बताते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के दबे-कुचले, वंचित एवं शोषित वर्ग की आवाज को लगातार उठाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ नेता विजय बहादुर सिंह को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक सुजीत सिंह से पूछा गया कि गरीब, मजलूम और जरूरतमंद लोगों की लड़ाई लड़ने वाली संस्था के संस्थापक होने के बावजूद उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय क्यों लिया, तो उन्होंने बेहद विनम्रता से कहा कि पत्रकार समाज का वह प्रहरी है, जो हर छोटी-बड़ी समस्या को समाज और प्रशासन के सामने लाने का कार्य करता है।उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी लगातार गांव, गरीब और आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं तथा उन्हें समाचारों के माध्यम से जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का यह कार्य समाजहित में बेहद महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विजय बहादुर सिंह भी दिन-रात समाज के वंचित और शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करते रहते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान करना उनके लिए गौरव की बात है।सुजीत सिंह ने कहा कि उनका जन्मदिन तभी सार्थक हो सकता है, जब इस अवसर पर समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के माध्यम से उन लोगों की समस्याओं और आवाज को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, जिनकी बात किसी कारणवश अनसुनी रह जाती है।उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे तमाम लोग हैं, जिनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। उनकी संस्था ऐसे लोगों की आवाज बनने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक संघर्ष में वह अपने पत्रकार भाइयों के साथ मिलकर जरूरतमंदों और पीड़ितों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुजीत सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर स्वयं के सम्मान के बजाय समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना निश्चित रूप से एक सराहनीय पहल है।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रसाद सोनी, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ नेता विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार गौतम, सुरेंद्र भारती, ओम प्रकाश मास्टर, आशीष कुमार लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सुजीत सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button