Breaking Newsभारत

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व.नागेन्द्र सिंह”दाढ़ी बाबा”की 27 वीं पुण्यतिथि आगामी 6 सितंबर को/

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व.नागेन्द्र सिंह”दाढ़ी बाबा”की 27 वीं पुण्यतिथि आगामी 6 सितंबर को/

गोरखपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर धाम व कमलावती देवी ज्ञान और पोषण फाउंडेशन द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 (रविवार) को सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व. नागेन्द्र सिंह “दाढ़ी बाबा” की 27वीं पुण्यतिथि का आयोजन महावीरपुरम्,गोरखपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 11:00 बजे से गोपाल पाण्डेय द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।तत्पश्चात,अपराह्न 3:00 बजे से पुण्यतिथिसमारोह,श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का स्थान श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर धाम,देव भवन,दाढ़ी बाबा की पीली कोठी (निकट-सरस्वती शिशु मन्दिर, महावीरपुरम् कालोनी,गोरखपुर) तय किया गया है।कार्यक्रम में महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे,जबकि पूर्व महापौर डॉ.सत्या पाण्डेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।आयोजन के दौरानप्रमुखअतिथियों,विशिष्टजनों,महिलाओं,बच्चों तथा समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय लोक कला साधक डॉ.राकेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ चिकित्सकडॉ.ए.एन.त्रिगुण,शिक्षक रविन्द्र कुमार व अभयनन्दन त्रिपाठी, अपर्णा श्रीवास्तव (शिक्षक) और श्री सोमेश्वर महादेव मन्दिर धाम की सफाई कर्मचारी सविता देवी को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया जाएगा।राज्यमंत्री व्यापारी प्रकोष्ठ पुष्पदन्त जैन,साहित्यकार संजय पति त्रिपाठी,पूर्व प्रधानाचार्या डॉ.आशा देवी सिंह,इफको के रीजनल मैनेजर कौशिक कुमार पाण्डेय,एडवोकेट रमेश कुमार श्रीवास्तव,शिक्षक ओकार राय एवं समाजसेवी श्रीमती सुधा यादव गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button