Breaking Newsभारत

काशी के सांसद मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोनिक वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली।

काशी के सांसद मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोनिक वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली।

काशी के सांसद मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोनिक वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिलाधिकारी से नदी के जल स्तर के साथ ही राहत कैम्पों में प्रदान की जा रही जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मा प्रधानमंत्रीजी ने निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए उन्हें समस्त सुविधाएँ तत्काल आवश्यक उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए एवं लोगो को कम से कम परेशानी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो वहां तत्काल व्यवस्था करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य त्वरित गति किया जाय।

प्रधानमंत्रीजी ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे हैं बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की विशेष आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए राहत कार्य सुनिश्चित कराए जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button