Breaking Newsभारत

लखीमपुर खीरी : 3 सितम्बर को भी जिले के कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयों में अवकाश

3 सितम्बर को भी जिले के कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयों में अवकाश

(अनुपम मिश्रा)

लखीमपुर खीरी। भारी बारिश, जलभराव तथा अतिवृष्टि की आशंका के चलते जनपद लखीमपुर खीरी के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 3 सितम्बर 2026 को भी शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बीते दिवस भी अतिवृष्टि की प्रबल संभावना के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चलते अवकाश घोषित किया गया था।

जिले में भारी बारिश तथा लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा व घाघरा नदियां उफान पर हैं और अपना रौद्र रूप धारण किए हुए हैं, जिससे कई गांव जलमग्न हैं, जगह जगह जल भराव है, जिसके चलते जिला प्रशासन जिले भर में पूरी तरह सतर्कता बनाए हुए है। अतः सुरक्षा के दृष्टिगत 3 सितम्बर 2026 को भी जिले भर के स्कूल भारी बारिश व जलभराव तथा अतिवृष्टि की प्रबल आशंका के चलते बंद कर दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार जिले भर के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बी एस ए प्रवीण कुमार तिवारी ने अवकाश का आदेश जारी कर सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button