Breaking Newsभारत

लखनऊ: विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की कल बड़ी बैठक, सभी राज्यों के प्रमुखों को किया तलब

लखनऊ: विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की कल बड़ी बैठक, सभी राज्यों के प्रमुखों को किया तलब

लखनऊ, 02 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कमर कस ली है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने कल एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

बसपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी मीडिया निमंत्रण के अनुसार, यह बैठक कल दिनांक 03 सितंबर 2026, दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 11:00 बजे से होगी।

कहां होगी बैठक?
स्थान – बी.एस.पी. यूपी स्टेट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू, लखनऊ।

कौन-कौन रहेगा मौजूद?
इस बैठक में बीएसपी ऑल-इंडिया के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के बीएसपी प्रमुख शामिल होंगे। बैठक को स्वयं बहन मायावती जी संबोधित करेंगी।

बैठक का एजेंडा क्या है?
पार्टी की ओर से बताया गया कि इस बैठक में पिछली बैठकों में पार्टी संगठन की जमीनी तैयारियों और पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के लिए दिए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगे की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी मंथन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button