गाजीपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट, 31 अगस्त तक सतर्क रहें

⚡ गाजीपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट, 31 अगस्त तक सतर्क रहें
गाजीपुर, 30 अगस्त। मौसम विभाग, लखनऊ द्वारा 30 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जनपद गाजीपुर में आकाशीय विद्युत (वज्रपात) की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।प्रशासन ने आकाशीय बिजली की जानकारी एवं उससे होने वाले नुकसान से बचाव के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करने की सलाह दी है। वहीं, विभिन्न आपदाओं से संबंधित चेतावनी एवं अलर्ट की जानकारी के लिए सचेत एप्लीकेशन का उपयोग करने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक ग्रुपों एवं व्यक्तियों तक प्रसारित करें, ताकि समय रहते लोगों को सचेत किया जा सके।
आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क:
📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1077 – आपदा नियंत्रण कक्ष
📞 1070 – राज्य आपदा हेल्पलाइन
सावधानी ही सुरक्षा है—आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।



