जखनियां : मन की बात से देश के युवाओं को मिलती है ऊर्जा – प्रमोद वर्मा

मन की बात से देश के युवाओं को मिलती है ऊर्जा – प्रमोद वर्मा

स्थानीय जखनियां। आज मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ का 137वॉ एपिसोड रेडियो पर जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता की सराहना करते हुए बताया कि इस दौरान 8 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं और फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की गूंज दिखाई दी। प्रधानमंत्री ने शारीरिक व मानसिक विकास के लिए युवाओं और बच्चों को खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
पीएम मोदी ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से इस 100 सप्ताह के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
प्रमोद वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नए प्रयासों और जमीनी बदलावों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। पीएम स्वनिधि योजना और महिला सशक्तिकरण महिला भागीदारी से देश की लाखों महिलाओं को नया संबल और आत्मनिर्भर बनने की ताकत मिली है।
उक्त अवसर पर उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, सोमल वर्मा, भगवंती देवी, पंकज सिन्हा, प्रशांत सिंह सचिता राजभर, अमित गुप्ता, प्रह्लाद वर्मा, रजनीश पाण्डेय, रामनाथ यादव, राजेश जायसवाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



