Breaking Newsभारत

लखनऊ छावनी को 101 करोड़ की सौगात, राजनाथ सिंह और CM योगी ने 14 परियोजनाओं का किया भूमिपूजन, बाजारों के बदले नाम

लखनऊ छावनी को 101 करोड़ की सौगात, राजनाथ सिंह और CM योगी ने 14 परियोजनाओं का किया भूमिपूजन, बाजारों के बदले नाम

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ छावनी के दिलकुशा लॉन परिसर में 101 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस मौके पर छावनी के प्रमुख बाजारों का नामकरण भी किया गया।

महान विभूतियों के नाम पर होंगे बाजार

कार्यक्रम में लखनऊ के कई प्रमुख बाजारों के नए नामों का ऐलान किया गया, जिनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाजारों का नाम बदलना केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि हमारी महान हस्तियों की याद को जीवंत रखने और आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराने का प्रयास है।

CM योगी को दिया विकास का श्रेय

लखनऊ के तेज विकास, बेहतर जलापूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में आज कानून का राज है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद बढ़ता दिख रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता, मध्य कमान के GOC-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक भावना सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button