जखनिया : चकमार्ग पर अवैध कब्जा से ग्रामीणों में आक्रोश प्रार्थना पत्र के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

चकमार्ग पर अवैध कब्जा से ग्रामीणों में आक्रोश प्रार्थना पत्र के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
जखनिया स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर बहोर राय गांव में चकमार्ग संख्या 103 पर अवैध तरीके से पिलर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध किये जाने पर ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई की चकमार्ग पर अवैध कब्जा किया जा रहा है लेकिन आज तक लेखपाल या पुलिस विभाग के कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि प्रशासन जानबूझकर चकरोड पर अतिक्रमण करवा रहा है
शाहपुर बहोरराय गांव के चकमार्ग संख्या 103 पर रामकुवर मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य ने गांव के ही बनारसी मौर्य से जमीन लिया था जिस पर पहले से मकान बना था लेकिन दीवाल से डेढ़ फुट चकरोड पर अवैध रूप से पिलर बनाया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इस बारे में हल्का लेखपाल बृजेश यादव से पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है अभी समय नहीं है इसलिए मैं मौके पर नहीं गया हूं लेकिन जो लोग पिलर बना रहे हैं वह पक्की पैमाइश करवाए हैं और सही निर्माण कराया जा रहा है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चकरोड की जमीन देकर निर्माण कराया जाए गांव के ग्रामीणों में नायाब मौर्य साहब मौर्य राम प्रसाद नरेंद्र मौर्य अमरजीत मौर्य राम अवध कुशवाहा कमला मौर्या सुशील मौर्य लक्ष्मण मौर्य अशोक मौर्य श्याम बिहारी सहित दर्जनों से अधिक लोगों ने प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त चकमार्ग पर अवैध कब्जा रोकने की मांग की है l



