Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा

दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा

जलालाबाद चट्टी से हुई गिरफ्तारी, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गाजीपुर, 29 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2026, धारा 303(2), 317(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जलालाबाद चट्टी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय कुमार पुत्र नन्दलाल राम, निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर तथा अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह, निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अपराधिक इतिहास: संजय कुमार के विरुद्ध थाना दुल्लहपुर में वर्तमान मुकदमे के अलावा थाना भुड़कुड़ा में वर्ष 2020 में धारा 324 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं अखिलेश सिंह उर्फ मोनू सिंह के विरुद्ध थाना दुल्लहपुर में वर्तमान मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button