जखनियां/गाजीपुर : लंबी कयावद रंग लाई, मोलनापुर तालगांव में एनएच-124डी पर बना रैंप

लंबी कयावद रंग लाई, मोलनापुर तालगांव में एनएच-124डी पर बना रैंप

जखनियां/गाजीपुर।अंततः लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम सामने आया। NH-124D से लगे मोलनापुर तालगांव में उतरने-चढ़ने के लिए आवश्यक रैंप का निर्माण आखिरकार पूरा हो गया।रैंप निर्माण की मांग को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इस दौरान तमाम अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कई कारणों से निराशा ही हाथ लगी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर प्रयास जारी रखा।इसी बीच जब यह मामला उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल श्रीवास्तव जी के संज्ञान में आया तो उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए मौके पर रैंप निर्माण के लिए मौखिक निर्देश दिए। उनके निर्देश का असर यह रहा कि महज तीन दिन के अंदर ही रैंप बनकर तैयार हो गया।रैंप निर्माण के लिए हम सभी ग्रामवासी उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल श्रीवास्तव जी का तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। गांव वालों ने खुशी जाहिर करते हुए मीडिया बन्धुओं की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में एंव मुहिम में मीडिया बंधुओं का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। जिन्होंने भी इस जनहित के कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, अथवा अंशमात्र भी सहयोग किया, उन सभी के प्रति पूरे गांव की सम्मानित जनता की ओर से हृदय से आभार एवं ढेरों साधुवाद।



