गाजीपुर : साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित के 59,165 रुपये वापस

साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित के 59,165 रुपये वापस
जंगीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के शिकार केदार प्रजापति को मिली राहत
गाजीपुर, 29 अगस्त। थाना जंगीपुर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के 59,165.13 रुपये सकुशल वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली और उसने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।पुलिस के अनुसार, ग्राम बिराईच थाना जंगीपुर निवासी केदार प्रजापति पुत्र देवन प्रजापति के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर ठगी के माध्यम से कुल 59,165.13 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना जंगीपुर पहुंचकर की।साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 23105260101221 पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम की सक्रियता से ठगी की गई पूरी धनराशि 59,165.13 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित केदार प्रजापति ने जंगीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद किया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन तथा कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या, थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



