ईसानगर, लखीमपुर खीरी : छुट्टा गाय से टकराई बाइक,झाड़ फूंक कराने के बाद हुआ हादसा, चार ज़ख्मी

छुट्टा गाय से टकराई बाइक,झाड़ फूंक कराने के बाद हुआ हादसा, चार ज़ख्मी

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर, लखीमपुर खीरी। छुट्टा जानवरों से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं,ईसानगर थाना क्षेत्र में सिसैया – ईसानगर हाइवे पर कल रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, सिसैया की तरफ से अपने घर जा रहे चार बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए, उनकी बाइक एक छुट्टा गाय से जा टकराई, बताया गया कि बाइक की रफ्तार तेज थी जिससे चारों उछल कर दूर जा गिरे और गम्भीर में रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद हाइवे के किनारे बसे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चारों का इलाज शुरू हो सका। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्ष दर्शी ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घटना के कुछ देर बाद गाय भी मर गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंच गए ।

ईसानगर थाना क्षेत्र के गौरिया निवासी संगीत पुत्र देशराज (25), रवि पुत्र अच्छेलाल (22) तथा शिवानी पुत्री संजय (19) बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे, बताया गया कि शुक्रवार की रात शिवानी को किसी सांप ने डस लिया था जिसके बाद संगीत तथा रवि शिवानी को बाइक से लेकर झाड़ फूंक कराने रात को टेगनहा गए हुए थे घर वापसी के दौरान सिसैया चौराहे पर उन्हें रामेश्वर मिल गए और ईसानगर तक ले चलने को कहा, जिसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल पड़े।

ईसानगर से कुछ दूर पहले ईसानगर – सिसैया हाइवे पर कबिरहा मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब दस बजे उनकी बाइक एक छुट्टा गाय से जा टकराई , टक्कर के बाद चारों उछल कर दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी जब आस पास के ग्रामीणों को हुई तो वह घटना स्थल पहुंचे और घटना की सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर घायलों का इलाज चालू हो सका। शनिवार की सुबह जानकारी जब परिजनों से की गई तो बताया गया कि घटना के बाद सभी गंभीर रूप से जख्मी व खून से लथपथ हो गए थे, रात में ही उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया था जहां पहुंच कर सभी का समुचित इलाज किया गया जिसके बाद उनकी अब हालत में सुधार है।




