Breaking Newsभारतराजनीति

रक्षाबंधन पर मंत्री ओपी राजभर का सरप्राइज चेक – फ्री वाली बस में खुद चढ़ गए, महिलाओं से पूछा “सफर कैसा लग रहा है?”

रक्षाबंधन पर मंत्री ओपी राजभर का सरप्राइज चेक – फ्री वाली बस में खुद चढ़ गए, महिलाओं से पूछा “सफर कैसा लग रहा है?”

अंबेडकरनगर/अतरौलिया। रक्षाबंधन पर यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात दी है, और इसका जमीनी सच जानने के लिए खुद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर बस में सवार हो गए।

मंत्री राजभर ने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक आम यात्रियों की तरह बस में सफर किया। बस में मौजूद महिला यात्रियों से सीधे संवाद किया और पूछा – “मुफ्त यात्रा का लाभ कैसा मिल रहा है?”

महिलाओं ने फ्री सफर को लेकर खुशी जाहिर की। मंत्री का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं – जब मंत्री खुद जमीन पर उतरकर फीडबैक लेगा तो योजना का असली लाभ जनता तक पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button