गोरखपुर में रक्षाबंधन की धूम – राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला ने देवरिया जिलाध्यक्ष सदानंद वर्मा को बांधी राखी

गोरखपुर में रक्षाबंधन की धूम – राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला ने देवरिया जिलाध्यक्ष सदानंद वर्मा को बांधी राखी
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पवित्र संगम देखने को मिला।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री प्रिया कुमारी शुक्ला जी ने संगठन के देवरिया जिलाध्यक्ष श्रीमान सदानंद वर्मा जी को अपने आवास पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
जिलाध्यक्ष सदानंद वर्मा जी विशेष रूप से राखी बंधवाने के लिए देवरिया से गोरखपुर स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आवास पर पहुंचे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और संगठन की मजबूती की कामना की।
इस अवसर पर दोनों ने कहा कि यह त्यौहार अटूट विश्वास के पवित्र बंधन का प्रतीक है।


