Breaking Newsभारत

गोरखपुर जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौतःघरेलू हिंसा के केस में 3 दिन पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई, अचानक पड़ा दौरा

गोरखपुर जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौतःघरेलू हिंसा के केस में 3 दिन पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई, अचानक पड़ा दौरा

गोरखपुर जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी समीर शेख (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पीपीगंज के जसवल बाजार का रहने वाला था। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि समीर शेख को 19 अगस्त 2026 को घरेलू हिंसा अधिनियम के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर जेल में दाखिल किया गया था।

बंदी पहले से ही क्रॉनिक अल्कोहलिक था और लीवर व किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था। 21 अगस्त की शाम उसे दौरे की समस्या हुई। जेल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया और इलाज के लिए भर्ती किया गया। जेल प्रशासन के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे विशेषज्ञ डॉक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई। जेल प्रशासन ने शव का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए सक्षम मजिस्ट्रेट को नामित करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button