Breaking Newsभारत

लखनऊ में तैनात दरोगा घर से निकलने के बाद लापता: कार छोड़कर कपड़ों से भरा बैग ले गए; वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन

लखनऊ में तैनात दरोगा घर से निकलने के बाद लापता: कार छोड़कर कपड़ों से भरा बैग ले गए; वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन

​लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) आनंद कुमार मिश्रा बीते 11 अगस्त से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। वह दोपहर लगभग 12:45 बजे सिविल ड्रेस में यह कहकर घर से निकले थे कि वह थाने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
​पत्नी भी पुलिस विभाग में दरोगा
आनंद की पत्नी अंजलि तिवारी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में डीसीपी मध्य कार्यालय में पदस्थ हैं। देर तक पति के घर न लौटने पर उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने सरोजनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
​कार घर छोड़ कपड़ों का बैग ले गए
मामले की जांच कर रही पुलिस और सर्विलांस टीम ने जब आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो सामने आया कि दरोगा आनंद अपनी कार घर के बाहर ही खड़ी करके कपड़ों से भरा एक बैग लेकर निकले थे।
​वाराणसी में मिली अंतिम लोकेशन
सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक जांच के दौरान दरोगा का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है, लेकिन उनकी आखिरी लोकेशन वाराणसी में पाई गई है। लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम उन्हें सकुशल बरामद करने के लिए वाराणसी रवाना हो चुकी है और सर्विलांस तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button