प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दिनांक:- 22.07.2026
प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, फतेहपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Balram Singh



