डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है-

दिल्ली –
डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है-
इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, जबकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी रूट प्लानिंग करने की अपील की गई है।
सुरक्षा कारणों से कई स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
बंद किए गए स्टेशन:
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंबा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
महत्वपूर्ण जानकारी: इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी।
इंटरचेंज सुविधा केवल राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी !!



