Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

विद्युत बिल, सड़क, सीवर, औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाएं और फीडर व्यवस्था पर अधिकारियों को तय समय में कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बशिष्ठ सिंह यादव (ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक) द्वारा विद्युत बिल में लगाए गए रेगुलरिटी सरचार्ज की शिकायत उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण मंडल, वाराणसी को पत्र भेजने का निर्देश दिया।व्यापारियों ने सीवर लाइन निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों से नगर की सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच कराकर नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कों एवं सीसी रोड के निर्माण संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।ए.के. दुबे द्वारा मुगलानीचक स्थित निजी भूमि पर औद्योगिक इकाई स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत नाले का निर्माण पूरा हो चुका है।रमेश कुमार आर्य ने राजकीय औद्योगिक आस्थान नंदगंज में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा पुलिस चौकी की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर दी गई है, जबकि पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।जय प्रकाश राय (रूरल पेपर कन्वर्जन) ने नंदगंज औद्योगिक आस्थान के स्वतंत्र विद्युत फीडर से बाहरी इकाइयों को भी कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि औद्योगिक आस्थान के बाहर की इकाइयों के कनेक्शन हटाकर उनके लिए अलग फीडर की व्यवस्था की जाए।राजेश प्रसाद (राजेश इंटरप्राइजेज) ने लाइसेंस शुल्क में हुई त्रुटि की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को एक सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड संशोधित कर सही शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए।बैठक में कई उद्यमियों ने गलत विद्युत बिल मिलने की शिकायत भी की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को सभी मामलों की जांच कर त्रुटियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।औद्योगिक आस्थान नंदगंज में बिजली संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड सैदपुर को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह औद्योगिक क्षेत्र में बैठक आयोजित कर कार्यवृत्त तैयार करें तथा अगली जिला उद्योग बंधु बैठक में उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।इसके अलावा अक्षय कुमार दुबे द्वारा अपनी निजी भूमि पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को तत्काल भूमि की नापी कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्योगों के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर उद्योगों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button