Breaking Newsभारत

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : भुड़कुड़ा कोतवाली में दिलाई गई राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ, जल संरक्षण का लिया संकल्प

भुड़कुड़ा कोतवाली में दिलाई गई राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ, जल संरक्षण का लिया संकल्प

भुड़कुड़ा (गाजीपुर)।राष्ट्रीय जल मिशन एवं ‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन’ के तहत बुधवार को कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय की उपस्थिति में कोतवाली के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण की शपथ लेकर पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाते हुए कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी को जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, जल की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया।शपथ के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे पानी का समुचित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करेंगे, पानी की हर एक बूंद का संरक्षण करेंगे तथा ‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन’ को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि वे अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे और पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि “जल ही जीवन है” और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। सभी ने एक स्वर में कहा कि “यह ग्रह हमारा है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाएं।”

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ सहित कोतवाली भुड़कुड़ा के महिला एवं पुरुष आरक्षी तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button