Breaking Newsभारत

यूपी में हो रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का सीएम ने लिया संज्ञान

यूपी में हो रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का सीएम ने लिया संज्ञान

*सीएम ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकल कर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

*सीएम ने अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया निर्देश*

*प्रभावित परिवारों से संवाद बना अधिकारी उपलब्ध करवाए हर संभव सहायता*

*सीएम ने प्रदेशवासियों से की अपील, आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें*

*अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरते: सीएम*

*रेड एलर्ट (अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना)*
बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं उसके आस-पास।

*आरेंज एलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना)*
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन एवं उसके आस-पास।

*येलो वार्निंग (भारी वर्षा की संभावना)*
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, कानपुरनगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button