गोरखपुर/बड़हलगंज के दो #जुड़वा_भाईयों ने लहराया आईआईटी में परचम, क्षेत्र को दिलाया गौरव

गोरखपुर/बड़हलगंज के दो #जुड़वा_भाईयों ने लहराया आईआईटी में परचम, क्षेत्र को दिलाया गौरव

चिल्लूपार की रत्नगर्भा धरा ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। क्षेत्र के जुड़वा भाईयों ने ना केवल एक साथ मेरिट के साथ स्कूली शिक्षा में परचम लहराया वरन देश की प्रतिष्ठित आईआईटी परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल किया है।हम बात कर रहे है चिल्लूपार के मठिया गांव निवासी पत्रकार और रेलकर्मी रविन्द्र पाण्डेय के जुड़वा पुत्रों राज तरुण पाण्डेय एवं सौम्य शिखर पाण्डेय की, बता दे कि रविन्द्र पाण्डेय के दोनों तेजस्वी पुत्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में शानदार स्कोर हासिल किया। सौम्य शिखर पाण्डेय ने जनरल कटेगरी में 99.21 और राज तरुण पाण्डेय ने 99.47 परसेंटाइल का स्कोर और जेईई एडवांस में आल इंडिया क्रमशः 5684 और 8705 रैंक हासिल किया। जिसके बाद सौम्य शिखर को आईआईटी हैदराबाद और राज तरुण को आईआईटी रुड़की में प्रवेश प्राप्त हुआ है।क्षेत्र के जुड़वा भाईयों की इस सफलता पर समूचा क्षेत्र गौरवान्वित है।
इन बालकों को हार्दिक शुभकामनायें



