गाजीपुर : दिव्यांग बेटी के नाम पर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर ₹20 हजार की ठगी का आरोप, संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

गाजीपुर
दिव्यांग बेटी के नाम पर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर ₹20 हजार की ठगी का आरोप, संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
दोनों आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के नादेपुर गांव निवासी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर 20 हजार रुपए की ठगी, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तहरीर के अनुसार, सुनीता देवी की दिव्यांग एवं बीमार पुत्री अंजली चौहान के इलाज के नाम पर रायपुर स्थित RG कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल गुप्ता एवं रितिक गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज का लाभ दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बदले 20 हजार रुपए लेकर आयुष्मान कार्ड बनाकर दे दिया गया। पीड़िता का कहना है कि जब वह अपनी बेटी के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ पहुंचीं, तब पता चला कि दिया गया आयुष्मान कार्ड उनकी पुत्री का न होकर किसी अन्य महिला के नाम पर बना हुआ है। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से यो वापस मांगे तो कथित रूप से उन्हें टालमटोल किया गया तथा गाली-गलौज और धमकी देकर भगा दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सैदपुर के हस्त छेप के साथ बहरियाबाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


