Breaking Newsभारत

गोरखपुर में कूड़ा गाड़ी में चालक का शव मिला।

गोरखपुर में कूड़ा गाड़ी में चालक का शव मिला।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, गला घोंटने का आरोप।

पुलिस मामले की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी परिसर में बुधवार सुबह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में आउटसोर्सिंग चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी मनोज पासवान के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान के रूप में हुई है। वह नगर निगम की आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कूड़ा वाहन चलाता था। मुकेश ने करीब दो माह पहले पड़ोसी गांव की दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से दोनों परिवार नाराज थे।

पारिवारिक विरोध के चलते दंपती गांव छोड़कर गोरखपुर शहर में किराये के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुकेश की पत्नी शव देखकर बदहवास हो गई। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि विवाह के बाद दोनों को किसी प्रकार की धमकी या विवाद का सामना करना पड़ा था या नहीं।

वहीं, मृतक के पिता मनोज पासवान समेत अन्य छछ ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि मुकेश की हत्या करने के बाद शव को चालक सीट पर रख दिया गया। परिजनों का कहना है कि गले पर मिले निशान से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले रस्सी से गला कसकर हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button