गाजीपुर : यूनियन बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को सौंपा दो लाख रुपये का दावा चेक

यूनियन बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को सौंपा दो लाख रुपये का दावा चेक
अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकाधिक नामांकन कराने का किया आह्वान

गाजीपुर, 15 जुलाई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी के नामिनी को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख के.डी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से सौंपा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्राहकों को इन योजनाओं के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यूनियन बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र लोगों का इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि जरूरत के समय अधिकाधिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आमजन के लिए बेहद उपयोगी हैं और इनके व्यापक प्रचार-प्रसार से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है।



