Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : पौधारोपण महायज्ञ को बनाए जन आंदोलन: अरविंद कुमार (ग्रीनमैन)

पौधारोपण महायज्ञ को बनाए जन आंदोलन: अरविंद कुमार (ग्रीनमैन)

जखनिया (गाजीपुर): 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद ‘वृक्षारोपण महाभियान-2026’ के तहत जनपद में 47 लाख से अधिक पौधे लगाए गये।इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” थीम के साथ जिले भर के सभी तहसीलों,ब्लॉकों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लिया। इसी क्रम में जखनियां तहसील के मुड़ियारी ग्राम सभा में पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर अरविंद कुमार ने लीची, नींबू ,मुसम्मी, आम सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधा रोपण कर धारा को हरा भरा करने मैं सबके सबके सहयोग की अपील की।

ग्रीनमैन ने कहा कि पौधा रोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता का एक सशक्त उदाहरण है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा। ग्रीनमैन ने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव गिरजा पाल, सोभनाथ पाल,बजरंगी,सुनील पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button