Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस हेल्थ कार्ड

जखनियां में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस हेल्थ कार्ड

जखनियां (गाजीपुर), 8 जुलाई। तहसील जखनियां सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जखनियां एवं मनिहारी विकासखंड के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी जखनियां राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी हेमंवत कुमार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सादात की प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक दिलीप पांडेय, कैलाश यादव, दिनेश यादव, ओम प्रकाश, राम प्रवेश सिंह, शाहनवाज अंसारी, रविंद्र यादव, रागिनी श्रीवास्तव, विवेक यादव, आरती यादव, राकेश सिंह, नीतीश कुमार राय, नीरज राय, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के साथ ही शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित करने एवं सभी के प्रति आभार ज्ञापित करने के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button