
ओम जी पीजी कॉलेज में डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू,सीमित सीटों पर नामांकन का अवसर, न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण का दावा

जखनियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओम जी पीजी कॉलेज, गौरा (जखनियां) में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षण सत्र-2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन पूर्ण कर प्रिंट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन 16 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 से किया जाएगा।संस्थान द्वारा जारी शुल्क विवरण के अनुसार सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए दोनों वर्षों का कुल शुल्क 16 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रति सेमेस्टर दो हजार रुपये शुल्क देय होगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नामांकन शुल्क शून्य रखा गया है तथा उनसे कोई अतिरिक्त सेमेस्टर शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। वहीं अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 45 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें कोई अतिरिक्त सेमेस्टर शुल्क नहीं होगा।कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सीमित सीटों के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों के निर्माण में संस्थान निरंतर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।प्रवेश संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए संस्थान द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर अभ्यर्थी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


