Breaking Newsभारत
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में जुटे थे युवा, फूंक रहे थे पुतला- कैंट पुलिस ने लिया हिरासत में

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में जुटे थे युवा, फूंक रहे थे पुतला- कैंट पुलिस ने लिया हिरासत में
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा बाल विहार तिराहे कुछ युवा जुटे थे। उनके हाथ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला था। विरोध में युवा पुतना फूंकने जा रहे थे। इसी बीच कैंट पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवाओं को रोक लिया। इस दौरान कुछ युवाओं से पुलिस की झड़प भी हुई।



