Breaking Newsभारत

गोरखपुर : मोहर्रम के जुलूस को लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौप 10 सूत्रीय ज्ञापन

गोरखपुर

मोहर्रम के जुलूस को लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौप 10 सूत्रीय ज्ञापन

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने मोहर्रम के जुलूस को संपन्न कराने जाने को लेकर जुलूस से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला और उन्हें समस्याओं से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा और सभी समस्याओं को समय से पूर्व हाल कराए जाने की मांग किया ज्ञापन में कहा गया कि मोहर्रम का पर्व चांद के दीदार के अनुसार 16 या 17 जून से प्रारंभ हो रहा है जिसमें मोहर्रम की 4 तारीख से मोहर्रम की 10 तारीख विभिन्न तिथियां से जुलूस दिन-रात निकलेगा इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब का शाही जुलूस व अन्य इमामबाड़ों का जुलूस तथा शिया समुदाय का जुलूस निकलता है नगर निगम पहले से बेहतर व्यवस्था दे ताकि जुलूस अमनो अमान के साथ निकल सके l

ज्ञापन में आगे कहा की मोहर्रम का प्रमुख केंद्र इमामबाड़ा स्टेट है जहां से सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न होती है पूर्वांचल का प्रमुख इमामबाड़ा है जहां लाखों अकीदत मन्द अपनी आस्था के साथ आते हैं नगर निगम के अधिकारियों से यह अपील है कि मियां साहब के साथ बैठक समय से पूर्व कर ले ताकि जो भी समस्या हो वह समय से पूर्व हल कर दिया जाए l

इमामबाड़ा स्टेट के चारों फाटक को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त रखा जाए पूरव फाटक व पश्चिम फटाक से प्रशासन नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों थाना जाना बार बार बराबर लगा रहता है बकरीद के पर्व पर नगर निगम प्रशासन का कार्य काफी सराहनीय रहा इसके लिए कमेटी उन्हें मुबारकबाद देता है उनसे यह उम्मीद करती है कि आने वाले समय में उससे बेहतर व्यवस्था इस पर्व पर देखने को मिलेगा नगर निगम के अधिकारी सभी जुलूस मार्गों का निरीक्षण थाने वार पैदल पैदल चलकर कर ले l

मुख्य जुलूस मार्ग पांडे हाता घंटाघर रेती नखास हालसी गंज बक्शीपुर थवाई का पुल अलीनगर हजारीपुर धर्मशाला बाजार विरासत गलियारा सिएम सिटी गोरखपुर का एक अहम हिस्सा है विरासत गलियारा बनने से शहर गोरखपुर को नया आयाम मिला है सड़कों पर मलबा इधर-उधर पड़े हैं कार्य प्रगति पर चल रहा है इसी रोड से सभी जुलूस निकालना है इस मार्ग का मोहर्रम शुरू होने से पूर्व पूरा कार्य करा लिया जाए ताकि जुलूस निकालने में कोई परेशानी ना हो शहर के अलावा चरण लाल चौराहा बेनीगंज जाफरा बाजार कर्बला घासी कटरा साहबगंज खूनीपुर नखास कोतवाली रोड पर भी निरीक्षण पैदल कर लिया जाए शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए इतनी भीषण गर्मी में नगर निगम प्रशासन पानी का टैंकर प्रमुख चौराहा के अलावा पानी का स्टाल भी लगाए लगाया जाए आवारा जानवरों को पकड़वाने का कार्य पैमाने पर किया जाए कमेटी शांति की पक्षधर है और शांति व सद्भावना के लिए काम करती है सभी मुतवालियों से अपील है कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार परंपरागत जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन का सहयोग करें और प्रशासन से भी अपील है कि मुतवालियों का भी सहयोग करें ताकि गोरखपुर से जो गंगा जमुना तहजीब बनी है वह बनी रहे एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए जुलूस निकले किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए यह शहर हमारा है l

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद मुतवाली जमील अहमद अंसारी आफताब अहमद मोहम्मद वसीम सैयद वसीम इकबाल फिरोज अहमद निहाली गद्दी नशीन हजरत मिसकीन शाह रहमतुल्लाह आलैह शकील शाही गुलाम अली खान आकिब अंसारी कैश अख्तर मुमताज अंसारी कबीर अली डॉ जावेद मोहम्मद अनीस एडवोकेट महफूज अंसारी फजल खान अकरम खान शहिद तमाम लोग उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button