Breaking Newsभारत

गाजीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व

गाजीपुर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने आवास पर पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रत्येक परिवार को जुड़ना चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। लोगों को अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य यादव, जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button