विश्व पर्यावरण दिवस: अयोध्या दास स्काउट कुटीर में गूंजा ‘हरित संदेश’, मुख्य आयुक्त राम जन्म सिंह ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस: अयोध्या दास स्काउट कुटीर में गूंजा ‘हरित संदेश’, मुख्य आयुक्त राम जन्म सिंह ने किया पौधरोपण

गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय अयोध्या दास स्काउट कुटीर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत स्काउट और गाइड संस्था के मुख्य आयुक्त राम जन्म सिंह ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य आयुक्त राम जन्म सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखरेख का संकल्प भी लें।
इस अवसर पर संस्था के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, स्काउट लीडर्स और कैडेट्स भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपे और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने की प्रतिज्ञा ली।



